अब फेलोशिप या छात्रवृत्ति के लिए छात्रों को आधार कार्ड का नंबर देना जरूरी होगा।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से सभी आवेदकों को छात्रवृत्ति के लिए आधार कार्ड नंबर देने को कहा गया है। यूजीसी की ओर से इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं।
यूजीसी के निर्देशानुसार छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड पहचान पत्र के रूप में उपयोग किया जाएगा।