गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय(आईपीयू) ने शैक्षणिक स्तर 2016-17 के अंतर्गत एमएससी स्तर पर कार्डियो वैस्कुलर एंड थॉरोसिस नर्सिग नाम से एक नए कोर्स की शुरूआत की है।
आईपीयू ने इस कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। यह कोर्स नेशनल हॉर्ट इंस्टीट्यूट में उपलब्ध होगा। महज आठ सीटों वाले इस कोर्स के लिए आवेदक 22 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईपीयू में चलने वाले अन्य कोर्सेज की तरह ही इस कोर्स में दाखिला कॉमन एंट्रेस टेस्ट(सीईटी) केआधार पर ही होगा। आवेदन के बाद 4 सिंतबर को सीईटी की परीक्षा होगी।
इस कोर्स में दाखिले के लिए बीएससी नर्सिंग में 55 फीसदी अंक व नर्सिंग के क्षेत्र में एक साल के अनुभव की योग्यता अनिवार्य है। कोर्स के संबंध में अधिक जानकारी आईपीयू की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यू.आईपीयू.एसी.इन से प्राप्त की जा सकती है।