फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीवेब की दूसरी कट ऑफ जारी, एसटी श्रेणी के लिए सबसे अधिक गिरावट

Wed, 20 Jul 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कोलिजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने सत्र 2016 के दाखिलों के लिए दूसरी कटऑफ जारी कर दी है। 25 कॉलेज (सेंटरों) की इस सूची में बीए प्रोग्राम में 1 फीसदी से 15 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। 
विज्ञापन


जबकि बीकॉम में 2 फीसदी से 15 फीसदी तक की गिरावट हुई है। जहां तक सामान्य श्रेणी केलिए बीए प्रोग्राम की कट ऑफ की बात है तो इसमें औसतन 1 से 6 फीसदी की कमी हुई है।

सबसे कम एक फीसदी की कमी भारती कॉलेज, जानकी देवी मेमोरियल, लक्ष्मीबाई, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, व श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में हुई है। 
विज्ञापन


इसी तरह से सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम की कट ऑफ में 2 से 6 फीसदी तक की गिरावट हुई है। सामान्य श्रेणी के तहत सबसे अधिक 6 फीसदी की गिरावट बीए-बीकॉम में अदिति महाविद्यालय व भगिनी निवेदिता कॉलेज में हुई है।  

मिरांडा हाउस व हंसराज की कट ऑफ टॉप पर
एनसीवेब के सभी 25 सेंटरों की कट ऑफ में मिरांडा हाउस बीए व बीकॉम प्रोग्राम में टॉप पर रहा है। यहां बीए प्रोग्राम के लिए सामान्य श्रेणी के लिए कट ऑफ 86 फीसदी गई है जो बीती कट ऑफ के मुकाबले में 2 फीसदी कम है।  

वहीं बीकॉम पास के लिए कट ऑफ 89 फीसदी गया है जो कि बीती कट ऑफ से 3 फीसदी कम है। इसी तरह से बीए प्रोग्राम के लिए हंसराज की कट ऑफ 85 फीसदी रही है। पहली कट ऑफ के मुकाबले यहां दो फीसदी की गिरावट हुई है। वहीं बीकॉम प्रोग्राम के लिए यहां 88 फीसदी है जबकि पहली कट ऑफ में 91 फीसदी थी। 

आरक्षित श्रेणियों की कट ऑफ में भी गिरावट
एससी व ओबीसी श्रेणी केतहत सभी सेंटरों पर बीए प्रोग्राम में 1 से 6 फीसदी तक की कमी हुई है। बीए में ओबीसी की सबसे कम कट ऑफ 66 फीसदी अदिति महाविद्यालय की रही है। 

जबकि सबसे अधिक मिरांडा हाउस की 84 फीसदी व हंसराज कॉलेज की 83 फीसदी रही है। वहीं एससी की बीए के लिए सबसे कम कट ऑफ 66 फीसदी अदिति व भगिनी निवेदिता कॉलेज की रही है। जबकि सबसे अधिक मिरांडा हाउस की 83 फीसदी व हंसराज की 82 फीसदी रही है। 
विज्ञापन

  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें