सेक्टर-14 स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल तीसरे मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2017 का समापन हुआ। बेस्ट डेलिगेशन के लिए रायन इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद एवं बेस्ट कंट्री प्रोफाइल के लिए जॉर्जिया को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के 53 स्कूलों के 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अलग-अलग देश के प्रतिनिधियों की मौजुदगी में वाद-विवाद के माध्यम से विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम के जरिये शांति का संदेश दिया।
बतौर मुख्य अतिथि नई दिल्ली स्थित सीरियन एरैब रिपब्लिक के मंत्री सलाहकार बिशर अल शार ने कहा कि शिक्षा से मानवता की शुरुआत होती है। जब विद्यार्र्थी पढ़ते हैं तो वह देश की सभ्यता के साथ विश्व के विकास में सहयोग देते हैं। एमआरआईएस सेक्टर 14 की प्रिंसिपल ममता वाधवा ने बताया कि फिनाले में बेस्ट डेलिगेशन, आई कमिशन व स्पेशन मैनशेन आदि वर्ग में स्कूल एवं विद्यार्थियों को अवार्ड दिया गया।
इस मौके पर मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल की कार्यकारी निदेशक दीपिका भल्ला, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के ट्रस्टी डॉ. एमएम कथूरिया, अकादमिक प्रशासन की निदेशक गोल्डी मल्होत्रा, गुरुग्राम स्कूल के कार्यकारी निदेशक सन्नी बंसल, मानव रचना के स्कूलों की निदेशक प्रिंसिपल संयोगिता शर्मा मौजूद रही।