फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मन, फ्रेंच जैसी विदेशी भाषा अगले सत्र से स्कूलों में थ्री-लैंग्वेज फार्मूला का हिस्सा नहीं होंगी

Mon, 09 Oct 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
स्कूलों में अगले शैक्षणिक सत्र से थ्री-लैंग्वेज फार्मूला में जर्मन और फ्रेंच जैसी विदेशी भाषाएं शामिल नहीं होंगी। माना जा रहा है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से कहा है कि विदेशी भाषा पढ़ने के इच्छुक छात्रों को इसे चौथी या पांचवीं भाषा के विषय के रूप में विकल्प चुनना चाहिए।
विज्ञापन



एक सूत्र ने कहा कि संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं को थ्री-लैंग्वेज फार्मूला के तहत पढ़ाया जाना चाहिए, जबकि विदेशी भाषाओं को चौथी भाषा के तौर पर। सूत्र के मुताबिक, सीबीएसई के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है और अगले सत्र से बदलाव कर दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत थ्री-लैंग्वेज फार्मूला का अर्थ यह है कि हिंदीभाषी राज्यों के छात्रों को हिंदी व अंग्रेजी के अलावा एक आधुनिक भारतीय भाषा सीखनी चाहिए। वर्तमान में 18 हजार मान्यता प्राप्त संस्थान छात्रों को मातृभाषा या हिंदी, अंग्रेजी और जर्मन व मंदारियन जैसी एक विदेशी भाषा आठवीं कक्षा तक पढ़ाते हैं। पिछले साल दिसंबर में सीबीएसई ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को थ्री-लैंग्वेज फार्मूला का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें