फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूडसेट संस्थान में चलेगे आठ प्रशिक्षण कार्यक्रम

Fri, 16 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
रूडसेट संस्थान की जिला स्थानीय सलाहकार समिति का बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय में आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने संस्थान की प्रगति की जानकारी से अवगत कराया। निदेशक ने बताया कि संस्थान में पिछली तिमाही में 8 प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए गए, जिसमें 165 प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन


इस तिमाही में 106 प्रशिक्षणार्थी विभिन्न कार्यों में अपना व्यवसाय स्थापित करने में सफल हुए हैं। निदेशक ने बताया कि रूडसेट संस्थान का नया भवन, नवादा फतेहपुर गांव में बन रहा है, जिस निर्माण कार्य तेज गति से हो रहा है। उन्होंने बताया कि अगली तिमाही में 8 प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। 

समिति के अध्यक्ष टीएल सत्यप्रकाश ने बताया कि नये-नये प्रशिक्षण कार्यक्रम को जोड़ें ताकि उसमें स्व-रोजगार की संभावनाएं अधिक हों। सुझाव दिया कि जो विभिन्न प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, उनमें समन्वय बनाकर प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर सिंडीकेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक के. करुणाकारा, एसडीएमई ट्रस्ट के प्रतिनिधि यूबीएस राव, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी शर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक आरसी नायक, क्षेत्रीय कार्यालय केनरा बैंक के मुख्य प्रबंधक एचपी गुप्ता, विकास मेहता, जिला नियोजन कार्यालय की उप निदेशक सुमन गहलोत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें