फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में भी होगी पीटीएम, दिल्ली सरकार करेगी अभिभावकों का स्वागत

Fri, 29 Jul 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भी पेरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिल्ली सरकार अभिभावकों का स्वागत करेगी।
विज्ञापन


30 जुलाई को दिल्ली सरकार बड़े पैमाने पर सरकारी स्कूलों में पीटीएम का आयोजन करने जा रही है। सरकारी स्कूल के छात्रों के अभिभावकों को निमंत्रण पत्र भी भेजा जाएगा। हालांकि यह पीटीएम हर महीने न होकर साल में दो बार ही होगा।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि छात्रों के उन्नति में शिक्षक और अभिभावक का बराबर का योगदान होता है। अभी तक निजी स्कूलों में पीटीएम का आयोजन होता है, अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भी इस तरह का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके लिए दिल्ली सरकार ने अलग से फंड भी रखा है। अभिभावकों के लिए स्कूलों में चाय-पानी का भी इंतजाम किया जाएगा। सिसोदिया ने कहा कि इस कार्यक्रम में अभिभावक अपने बच्चों के शिक्षकों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपने बच्चों के बारे में बातचीत कर सकेंगे। 

ताकि शिक्षकों व अभिभावकों के प्रयास से बच्चे में छुपी प्रतिभा को बाहर ला जा सके। दिल्ली सरकार के स्कूलों में 16 लाख बच्चे पढ़ते हैं। उन्हें मिल रही शिक्षा के बारे में उनके अभिभावकों को पता चलना चाहिए ताकि वे भी अपने सुझाव स्कूलों के माध्यम से सरकार तक पहुंचा सकें। 

साल में दो बार पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए चुनौती-2018 मिशन शुरू किया है। इसके तहत केजी से आठवीं के बच्चों के लिए पोषण, सफाई, समयबद्धता पर जोर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें