फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों के खिलाफ 10 अप्रैल से पदयात्रा के जरिए शुरू होगा आंदोलन

Thu, 06 Apr 2017 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉयर्स फॉर एजुकेशन फोरम ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा निजी स्कूलों को लेकर दिए गए बयान की निंदा की है। इसे राजनीति में गिरावट का निम्न स्तर बताया। फोरम ने राज्यपाल से मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


फोरम के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी शर्मा ने बताया कि शिक्षा अधिकारी कोई काम नहीं कर रहे हैं। वर्षो से शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार व लूट खसोट पर आजतक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि जनप्रतिनिधि निजी स्कूलों को खुली छूट दे रहे हैं। फोरम 10 अप्रैल को बैनर, नुक्कड़ सभा, पदयात्रा व हर प्रकार के तरीके अपनाकर शिक्षा माफिया पर नकेल डालने के लिए आंदोलन चलाएगी। स्कूलों द्वारा गैर कानूनी तरीके से अभिभावकों से ली गई फीस को वापस करने का मुद्दा उठाया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष पंकज पाराशर, मंजूर अली, कपिल पाराशर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें