फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में 170 पीएचडी और 120 मेधावी लेंगे गोल्ड

Thu, 06 Apr 2017 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों की सूचियां तैयार कर डिग्री बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें वर्ष 2015 के बाद से 31 दिसंबर, 2016 तक 170 पीएचडी, करीब 120 गोल्ड मेडलिस्ट और करीब 25 संस्थान से प्रायोजित मेडल छात्रों को दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


विवि का परीक्षा विंग डिग्रियां और मेडल तैयार करने में जुट गया है। समारोह के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बतौर मुख्यातिथि आने की हामी भरी है। अब उनसे तारीख मिलने का इंतजार है। दीक्षांत समारोह में डिग्रियां मिलने के बाद पिछले सालों का डिग्री देने का बैकलॉग समाप्त हो जाएगा। 

समारोह के लिए खास तौर पर पहाड़ी वेशभूषा के डिजाइन रॉब्स के सैंपल सरकार की मंजूरी को भेजे गए हैं। मंजूरी मिली तो मेधावी दीक्षांत समारोह में किन्नौर, कुल्लू, चंबा सहित अलग-अलग राज्यों के परिधानों में डिजाइन पट्टियां, टोपी और रॉब्स में नजर आएंगे। समारोह की तैयारियों के लिए समय अधिक मिला तो मुख्यातिथि, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और डींस सहित अन्य वीआईपी के लिए रॉब्स इसी बार से पहनाए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


डिग्रियां की जा रहीं तैयार: डॉ. नेगी
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि वर्ष 2015 से लेकर दिसंबर 2016 तक पीएचडी और गोल्ड मेडल लेने वाले छात्रों की सूची बनाकर डिग्री बनवाने की प्रक्रिया चल रही है। इस समारोह के बाद सत्रवार चल रहा डिग्री का बैकलॉग समाप्त हो जाएगा। 

विवि कर रहा समारोह की तैयारी: डॉ. पंकज 
विवि के कुलसचिव डॉ. पंकज ललित ने कहा कि दीक्षांत समारोह इस माह या मई में कभी भी हो सकता है। केंद्रीय मंत्री से तिथि मिलने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि समारोह की तैयारियां उसी हिसाब से पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें