फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पीटीएम शुरू, पहुंचे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया

Fri, 01 Sep 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पैरेंट्स टीचर मीट‌िंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के स्कूलों में आज को पीटीएम (पैरेंट्स टीचर मीटिंग) आयोजित किया गया है। सुबह की पाली के स्कूलों में पीटीएम सुबह आठ से बारह बजे तक व शाम की पाली के स्कूलों में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक आयोजित की गई है।
विज्ञापन


इसमें शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी पहुंचे। इस दौरान बच्चों के प्रदर्शन पर शिक्षक अभिभावकों के साथ पांच से दस मिनट तक चर्चा कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता व शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए बीते साल पहली बार जुलाई में पीटीएम की शुरुआत की गई थी। पीटीएम में नौवीं व 12वीं में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को सीबीएसई के नियमों में हुए बदलाव के बारे में बताया जा रहा है।

उन्हें बताया जाएगा कि छात्रों को पास होने के लिए 80 में से कम से कम 27 अंक लाने होंगे। इसके साथ ही फाइनल परीक्षा में बैठने के लिए 75 फीसदी उपस्थिति भी अनिवार्य है।
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश के दौरान लगने वाली कक्षाओं की उपस्थिति को कुल उपस्थिति में जोड़ा जाएगा। स्कूलों को सलाह दी गई है कि वह ट्रैफिक व भीड़ के संचालन के लिए पुलिस की मदद ले सकते हैं, ताकि अभिभावकों व छात्रों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें