फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2018: सेंटर और सेंटर के शहर में किसी भी सूरत में बदलाव नहीं

Fri, 20 Apr 2018 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीट परीक्षा
विज्ञापन

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली नीट परीक्षा (नेशनल एजिलिबिलेटी कम एंट्रेस टेस्ट (यूजी-2018) में सेंटर और सेंटर के शहर में किसी भी सूरत में बदलाव नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


सीबीएसई ने उम्मीदवारों के सेंटर को दूसरे शहर में बदलने के अनुरोध के बाद  साफ कर दिया है कि सेंटर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित नहीं किया जाता। केंद्रों के आवंटन में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं है क्योंकि कंप्यूटर की मदद से ऐसा किया जा रहा है। 

देशभर में नीट यूजी 2018 परीक्षा 6 मई को आयोजित होनी है। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद कुछ उम्मीदवारों की ओर से सीबीएसई को अनुरोध भेजे गए। उम्मीदवारों की ओर से कहा गया कि उनके केन्द्र(सेंटर) को किसी दूसरे शहर में बदला जा सकता है।  उन्होंने शहर का विकल्प केरुप में अपनी पंसद गलती से जमा की।
विज्ञापन


अब उन्हें गलत तरीके से चुने गए शहर में सेंटर मिला है। उन्हें तीन विकल्पों में कोई शहर आवंटित नहीं किया गया। इसलिए उनकेशहर को परीक्षा केलिए बदला जा सकता है।  
ऐसे अनुरोधों के बाद बोर्ड ने उम्मीदवारों को साफ किया है कि नियमों के अनुसार ही सेंटर का आवंटन किया गया है।

केंद्रों के आवंटन में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं है क्योंकि कंप्यूटर की मदद से ऐसा किया जा रहा है। केंद्रों के आवंटन के बाद, केंद्र या केंद्र शहर में कोई बदलाव किसी भी मामले में नहीं किया जा सकता क्योंकि परीक्षा के लिए सभी व्यवस्था सीबीएसई द्वारा की गई है। किसी भी केस में केन्द्र व शहर को बदला नहीं जा सकता। अनुरोध करने वाले उम्मीदवारों को कोई व्यक्तिगत जवाब नहीं भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें