फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नई पहल, छात्रों को कैंपस में नहीं चलना पड़ेगा पैदल

Thu, 19 Apr 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों को कैंपस में पैदल नहीं चलना पड़ेगा। अब वह मोबाइल ऐप से साइकिल बुक करवाकर आराम से घूम सकते हैं। खास बात यह है कि छात्रों को मात्र चार रुपये में एक घंटे के लिए साइकिल किराए पर मिलेगी।  

विज्ञापन


कुलपति प्रो. योगेश सिंह के मुताबिक, फिलहाल कैंपस में छात्रों को साइकिल की सुविधा मिलेगी। वहीं, बुराड़ी मेट्रो स्टेशन से कैंपस तक भी साइकिल चलाने की  योजना है, ताकि छात्र आराम से कैंपस पहुंच सकें। इस योजना के तहत कैंपस में जगह-जगह साइकिल स्टैंड बनाए गए हैं। ऑनलाइन ही साइकिल बुक होगी और उसी नंबर से ताला खुलेगा। छात्र एक स्टैंड से साइकिल लेकर किसी भी स्टैंड पर छोड़ सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें