नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) की राष्ट्रीय टीम ने केआईआईटी कॉलेज ऑफ एजूकेशन का दो दिवसीय दौरा किया। डिबरूगढ़ यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर केके डेका के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम कॉलेज पहुंची।
कॉलेज में कक्षाओं से लेकर लाइब्रेरी और लैब का निरीक्षण किया। टीम ने फीडबैक के लिए कॉलेज के अध्यापकों, उनके अभिभावकों और पूर्व छात्रों से भी बातचीत की। नैक टीम ने स्टूडेंट अफेयर्स के निदेशकों से मीटिंग की साथ ही करियर गाइडेंस, काउंसलिंग सर्विसेज व प्लेसमेंट सेल की स्थिति का जायजा लिया।
नैक टीम ने कॉलेज की आईटी सर्विसेज, खेलकूद संबंधी सुविधाओं और छात्र क्लबों का भी निरीक्षण व अवलोकन किया। इस दौरान नैक की टीम ने कई सुझाव भी दिए। संस्थान के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कॉलेज के निदेशक एम सेन गुप्ता ने कॉलेज की प्रगति और भावी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।