फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए : जेबीटी 50 सीटों के लिए आए 146 आवेदन

Sat, 03 Dec 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव/नूंह

सार

शुरू हुई गेटी में एमडीए की 50 सीटों पर दाखिल प्रक्रिया
रोक लगने के बाद दोबारा शुरू हुई सीटों पर मेवात की लड़कियों की दाखिला प्रक्रिया
विज्ञापन
जेबीटी अावेदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेवात के फिरोजपुर नमक में स्थित राजकीय प्राथमिक अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान (गेटी) में मेवात विकास अभिकरण द्वारा हर बैच में कराए जाने वाले 50 दाखिलों की प्रक्रिया सिरे चढ़ चुकी है। छात्राओं के आवेदन प्राप्त किए जा चुके है।
विज्ञापन


उनकी लिस्ट बनाकर एमडीए व एससीईआरटी को भेज दी गई है। जिनपर अगले सप्ताह में दाखिले हो जाएंगे। आपको बता दें कि मेवात अति पिछड़ा जिला है। यहां के विकास के लिए मेवात विकास अभिकरण कार्य कर रही है।

गेटी में मेवात की 50 लड़कियों का दाखिला एमडीए द्वारा कराया जाता है। जिसका सारा खर्च एमडीए वहन करता है। साथ ही पहले जब जेबीटी में दाखिले के लिए  टेस्ट होता था, तब भी इन 50 लड़कियों का दाखिला मेरिट के आधार पर किया जाता था। यह सुविधा मोरनी में भी है।
विज्ञापन


लेकिन पिछले करीब दो साल के दौरान मेवात की गेटी में यह सुविधा एससीईआरटी की लापरवाही के कारण बंद कर दी गई थी। जिसे काफी प्रयासों के बाद अब शुरू कराया जा चुका है। 6 खंड़ शामिल: मेवात विकास अभिकरण मेवात जिले के नूंह, तावडू, फिरोजपुर झिरका, नगीना व पुन्हाना तथा पलवल जिले के हथीन खंड़ में कार्य करता है।

जेबीटी में दाखिले के लिए निर्धारित 50 सीटों में से 25 सीटें मुस्लिम लडकियों तथा 25 सीटें सामान्य श्रेणी के लिए आरिक्षत होती है। मेवात में क्योंकि शिक्षा का स्तर दूसरे जिलों के मुकाबले कमजोर है, यहां की लड़कियां टेस्ट पास कर जेबीटी में दाखिला लेने में पिछड़ जाती थी।

लेकिन एमडीए द्वारा दी गई सुविधा से मेवात की सैंकड़ों लड़कियां अध्यापक बन पाई। इन 50 सीटों के अलावा गेटी में 100 उर्दृ की सीटें है। 146 आवेदन आए: एमडीए की 50 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया 3 नवंबर को प्रोस्पेक्टस मिलने के साथ शुरू हुई थी।

जिसके लिए 146 लड़कियों ने आवेदन किए। जिसमें 106 आवेदन मुस्लिम लड़कियों के लिए आरक्षित 25 सीटों के लिए तथा 40 आवेदन सामान्य श्रेणी की 25 सीटों के लिए किए गए। उर्दू की सौ सीटों के लिए दाखिला जहां आनलाइन होता है, वहीं एमडीए की 50 सीटों पर दाखिला मैनुअल किया जाता है।

गेटी ने आवेदन प्राप्त कर तथा उनकी छंटनी कर मेरिट लिस्ट के लिए एससीईआरटी भेज दिया है। दाखिले के बाद इन लड़कियों की पढ़ाई का तमाम ार्चा मेवात विकास अभिकरण द्वारा वहन किया जाएगा। मेवात की गेटी से 50 सीटें समाप्त करने के मुद्दे को सबसे पहले अमर उजाला ने प्रकाशित किया था। करीब दो साल के दौरान अमर उजाला ने इस मुद्दे को हर स्टेज पर उठाकर इस प्रक्रिया को फिर से शुरू कराने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें