फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमीशन: स्ट्रीम कोई भी हो, कट ऑफ देगी झटका

Sat, 25 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय ही नहीं एमडीयू से संबंधित शहर के कॉलेजों में भी दाखिला लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए इस बार कटऑफ बहुत ऊंची रहेगी। इस सत्र में आवेदनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तो वहीं इस बार सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड से 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों ने भी अपने शहर के कॉलेज को ही पहली पसंद बनाया है, इससे भी मेरिट ऊंची जा रही है। नेहरू कॉलेज के आंकड़ों के अनुसार 1600 सीटों पर अब तक 8000 से अधिक आवेदन भरे जा चुके हैं, जिनमें से 55 फीसदी बच्चे 87 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले हैं।
विज्ञापन


शहर के तमाम सरकारी व निजी कॉलेजों में आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। इसके नजदीक आते ही आवेदन करने वालों की खासा भीड़ देखने को मिल रही है। आवेदन में भी अभी आठ दिन शेष है। अब तक शहर के तमाम नेहरू कॉलेज, अग्रवाल कॉलेज, दयानंद कॉलेज, डीएवी राजकीय कॉलेज तिगांव व राजकीय महिला कॉलेजों में 18000 छात्र आवेदन कर चुके हैं। कॉलेजवार एक सीट पर कम से कम तीन छात्रों की दावेदारी तय हो चुकी है। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि स्ट्रीम कोई भी हो, लेकिन उसकी कटऑफ बहुत ऊंची रहेगी।

डीएवी कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स, बीएससी नॉन मेडिकल और बीबीए कटऑफ ज्यादा रहेगी। जानकारी देते हुए प्राचार्य सतीश आहूजा ने बताया कि बीकॉम ऑनर्स में 120 के लिए 745 आवेदन आ चुके हैं। इसमें 85 प्रतिशत से अधिक अंक वालों की संख्या अधिक है। इस कोर्स की अंतिम कट ऑफ 82 प्रतिशत पर रुकेगी।
विज्ञापन


इसी तरह नॉन मेडिकल और कंप्यूटर साइंस में मारामारी रहेगी। नॉन मेडिकल में 60 सीटों पर 340 छात्र और कंप्यूटर साइंस में भी 60 सीटों पर 104 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। ज्यादातर संख्या 89 से अधिक अंक वालों की है। नेहरू कॉलेज की प्रधानाचार्य विमला विश्नोई ने बताया कि अधिकांश कोर्स की पहली कटऑफ 89 प्रतिशत अधिक रहेगी। इस बार जिन विद्यार्थियों के सीबीएसई बोर्ड में 90 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं, उन्होंने नेहरू कॉलेज से पढ़ाई करने में रुचि दिखाई है। ऐसे आवेदकों की संख्या करीब 1800 तक है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें