दिल्ली विश्वविद्यालय में आखिरी व पांचवीं कट ऑफ के दाखिले का अंतिम दिन है। अब दाखिले के लिए कोई कट ऑफ जारी नहीं की जाएगी। कॉलेज अब अपने स्तर पर मेरिट से दाखिला लेंगे।
हालांकि यह दाखिला तभी लिया जाएगा जबकि किसी कॉलेज में सीट खाली होगी। कॉलेज शनिवार (23 जुलाई) को कोर्स व कैटेगिरी के अनुसार सीटों की अधिसूचना जारी करेंगे।
कॉलेजों में खाली सीटों पर उन्ही छात्रों को दाखिला मिल सकेगा, जिन्होंने डीयू दाखिला पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया होगा। ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए उन्हें तीन दिन मिलेंगे, जिसके बाद कॉलेज सीटों के आधार पर पहली मेरिट लिस्ट जारी करेंगे।
इस लिस्ट के आधार पर दाखिले मंजूर होने व दस्तावेजों की जांच के लिए दो दिन मिलेंगे। दाखिला मंजूर हो जाने के बाद डीयू दाखिला पोर्टल पर जाकर छात्रों को फीस का भुगतान करना होगा।
इसी तरह से उसके भी सीटें बचने पर दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर दस्तावेजों की जांच और दाखिला मंजूर करने की प्रक्रिया शुरू होगी। उसके बाद तीसरी लिस्ट निकाली जाएगी। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर कॉलेज सीटों की कैटेगिरी के मुताबिक जानकारी जारी करेंगे और दाखिले लिए जाएंगे।
कट ऑफ के बाद कॉलेज स्तर पर सीटें भरने का शेड्यूल
खाली सीटों की अधिसचना 23 जुलाई
सीटों के लिए ऑनलाइन रआवेदन 24 जुलाई से 26 जुलाई
पहली मेरिट लिस्ट की अधिसूचना 27 जुलाई
दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी 28 जुलाई से 29 जुलाई
दूसरी मेरिट लिस्ट की अधिसूचना 30 जुलाई
दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी 1 व 2 अगस्त
तीसरी मेरिट लिस्ट की अधिसूचना 3 अगस्त
दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी 4 व 5 अगस्त
खाली सीटों की अधिसूचना 6 अगस्त
सीटों केलिए ऑनलाइन आवेदन 7 व 8 अगस्त
मेरिट लिस्ट 9 अगस्त
दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी 10 व 11 अगस्त
मेटरिट लिस्ट 12 अगस्त
दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूरी 13 व 16 अगस्त