फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरिट लिस्ट व एनसीवेब में दाखिलों का अंतिम दिन आज

Fri, 05 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला - फोटो : कुमार संजय
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के रेगुलर कॉलेजों में मेरिट लिस्ट के दाखिले व एनसीवेब में दाखिले का शुक्रवार को अंतिम दिन है। जहां, एनसीवेब में सीटें खाली रहने पर एक और कटऑफ आ सकती है।
विज्ञापन


वहीं, मेरिट लिस्ट के दूसरे चरण में सीटें भरने के लिए कॉलेज मेरिट लिस्ट निकालेंगे। कॉलेजों की ओर से बुधवार को तीसरी मेरिट जारी की गई। इसके आधार पर बड़ी संख्या में छात्र दाखिला लेने के लिए पहुंचे। कॉलेजों में दाखिले होने के साथ-साथ दाखिले रद भी हो रहे हैं। इस कारण मेरिट लिस्ट के दूसरे चरण में भी कुछ-एक कॉलेजों में दाखिले के अवसर बरकरार रहेंगे। 

बता दें कि मेरिट लिस्ट के दूसरे चरण की शुरुआत छह अगस्त को होने जा रही है। इसके तहत कॉलेज एक बार फिर से कोर्स व कैटेगरी वाइज अपनी खाली सीटों की जानकारी वेबसाइट पर देंगे। 
विज्ञापन


इन सीटों पर दाखिले के लिए एक बार फिर से आवेदन करना होगा। बीकॉम ऑनर्स व बीकॉम पास, अंग्रेजी ऑनर्स व मैथमेटिक्स कोर्स में दाखिले की संभावना अगली मेरिट में भी रह सकती है। 

मेरिट लिस्ट के पहले चरण में सीटों के मुकाबले में आवेदनों की बाढ़ आने से कॉलेजों को परेशानी हुई। इस बार कॉलेजों ने इस परेशानी से बचने के लिए पहले ही तैयारी कर रखी है। 

कॉलेज सोमवार से बिना किसी बाधा के दाखिले शुरू करने की बात कर रहे हैं। उधर, एनसीवेब की दाखिला प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। मंगलवार को आखिरी व पांचवीं कटऑफ आने के बाद शुक्रवार को दाखिले संपन्न हो जाएंगे। 

एनसीवेब की निदेशक डॉ. अंजू गुप्ता के मुताबिक, दो दिनों में तीन हजार से अधिक सीटों के लिए काफी दाखिले हुए हैं। शुक्रवार को भी दाखिले होने हैं। यदि सीटें नहीं भरती हैं तो एक और कटऑफ निकाली जा सकती है, लेकिन यह शुक्रवार के दाखिले के बाद ही तय होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें