फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू ने जारी किया री-अपीयर परीक्षा परिणाम

Wed, 21 Jun 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने मार्च-अप्रैल 2017 में आयोजित री-अपीयर की कई परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिन्धु ने बताया कि बीए ऑनर्स-इकोनोमिक्स, भूगोल, हिन्दी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, कंप्यूटर साइंस, भौतिकी, रसायनशास्त्र, बॉटनी, जूलोजी, बायोटेक के दूसरे सेमेस्टर की री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बीए, बीएससी, बीएड-दूसरे सेमेस्टर की री-अपीयर की परीक्षा, बीएससी-होम साइंस पांचवें सेमेस्टर की री-अपीयर की परीक्षा तथा बीएससी-होम साइंस छठे सेमेस्टर की फ्रेश एंड री-अपीयर की परीक्षा  का परिणाम भी जारी किया गया है। 

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की मार्च-अप्रैल 2017 में आयोजित बीएससी चौथे सेमेस्टर, दूसरे वर्ष की वार्षिक व री-अपीयर की परीक्षा में यूएमसी मामलों की सुनवाई 28 जून को प्रात: 9 बजे तथा बीएससी तथा बीकॉम के चौथे सेमेस्टर व दूसरे वर्ष की वार्षिक और री-अपीयर की परीक्षा में यूएमसी मामलों की सुनवाई 29 जून को प्रात: 9 बजे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में आयोजित की जाएऽी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी अपने रोल नंबर विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें