फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में बीएमएस, बीबीए व बीबीई की सीटों में इजाफा

Wed, 21 Jun 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में इस साल बैचलर ऑफ मैनेजमेंट, बीए ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स (बीबीई) व बीबीए (एफआईए) बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनेस्ट्रेशन (फाइनेंशनल इनवेसटमेंट एनॉलिसिस) में ज्यादा छात्रों का मौका मिलेगा। दरअसल, इस साल इन तीनों कोर्सेज की सीटों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसकी वजह कुछ कॉलेजों को यह कोर्स शुरू करने की मिली मंजूरी है। बीते साल बीएमएस कोर्स महज छह कॉलेजों में उपलब्ध था जो कि इस साल चार अन्य कॉलेजों में शुुरू किया जा रहा है। इस तरह से बीएमएस की सीटों की संख्या 553 हो गई है।    
विज्ञापन

   
वहीं बीबीए (एफआईए) महज शहीद सुखदेव कॉलेज में ही उपलब्ध था। इसकी कुल 90 सीटें थी, लेकिन इस बार यह कोर्स शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लॉयड साइंस फॉर वूमेन में भी उपलब्ध कराया गया है और इस कॉलेज को 46 सीटें मिली है। इस तरह से इस कोर्स की सीटों की संख्या 90 से बढ़कर 136 हो गई है। वहीं बीए ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स में सीटों की संख्या 473 है। तीनों कोर्सेज के सीटों की संख्या बीते साल 900 से अधिक थी जो कि इस साल बढ़कर 1162 हो गई है। 

तीनों कोर्सेज के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है और 25 जून तक चलेगी। उल्लेखनीय है कि इस बार इन कोर्सेज के लिए 15 फीसदी की साक्षात्कार व समूह चर्चा को समाप्त कर दिया गया है। इस बार 35 फीसदी बारहवीं केअंकों की वेटेज होगी जबकि 65 फीसदी अंकों की वेटेज ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की होगी। बीते साल बारहवीं के अंकों की वेटेज को शामिल नहीं किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें