केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की एक मार्च से शुरू होने वाली दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं इस बार आठ मार्च के बाद ही शुरू होने की संभावना है। इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमें से यूपी में 11 फरवरी से 8 मार्च तक व मणिपुर में 4 मार्च से 8 मार्च तक चुनाव होंगे।
सीबीएसई की परीक्षाएं हर साल एक मार्च या दो मार्च से शुरू होती हैं। ऐसे में बच्चों की सुविधा को देखते हुए इस बार चुनाव संपंन होने के बाद ही परीक्षा तिथियां फाइनल करने की तैयारी है। सूत्र बताते हैं कि परीक्षा तिथियों को फाइनल करने के लिए एक बैठक हो चुकी है लेकिन इसमें परीक्षा तिथियों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। अब अगले सप्ताह एक और बैठक इस संबंध में होगी। इसमें ही परीक्षा तिथियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।