पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन और पीयू स्टूडेंट काउंसिल के बीच अगले हफ्ते फीस बढ़ोतरी को लेकर फिर से मीटिंग होगी। जानकारी के अनुसार, पीयू काउंसिल अभी भी कई संकायों की फीस कम कराने की मांग कर रही है।
गौरतलब है कि पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अगले सत्र से पीयू के सभी संकायों की 8 से 10 गुणा तक फीस बढ़ाने का प्रपोजल तैयार किया था। लेकिन फीस को लेकर विरोध शुरू हो गया।
मामले में पीयू प्रशासन ने 10 जनवरी के बाद फिर से मीटिंग करने का आश्वासन दिया था। पीयू स्टूडेंट काउंसिल प्रेसिडेंट निशांत कौशल ने कहा कि फीस बढ़ोतरी को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते फिर से पीयू प्रशासन के साथ मीटिंग की जाएगी।