डीयू में कैंपस लॉ सेंटर व लॉ सेंटर-1 के नई इमारत में शिफ्ट होने का सपना जल्द पूरा होता दिख रहा है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने बीते सप्ताह ही इमारत का निरीक्षण किया है।
डीयू को निरीक्षण की सकारात्मक रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक बीसीआई से डीयू को निरीक्षण रिपोर्ट नहीं मिली है। बीते साल बीसीआई ने इमारत के निरीक्षण की नकारात्मक रिपोर्ट दी थी।
दरअसल, डीयू में ला सेंटरों को शिफ्ट करने के लिए नई इमारत बीते साल तैयार हो चुकी है। जब बीसीआई टीम ने यहां निरीक्षण किया था तो अपनी रिपोर्ट में कई खामियां बताई थी।
संसाधनों की कमी को भी प्रमुखता से उठाया था। जिन्हें अब काफी हद तक हल करने का प्रयास किया गया है। ऐसे में मान कर चला जा रहा है कि सकारात्मक रिपोर्ट बीसीआई देगा।
डीयू लॉ फैकल्टी डीन एस.सी रैना ने बताया कि एलएलबी मेें दूसरे व तीसरे वर्ष के दाखिले के लिए प्रक्रिया नई इमारत में शुरू कर दी गई है। वहीं पहले वर्ष में एलएलबी में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया को घोषित कर दिया गया है। आगामी चार अगस्त से एलएलबी में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू होगी।