फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू की दूसरी मेरिट में भी हाई स्कोर वालों को ही मिल रहा मौका

Tue, 02 Aug 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला - फोटो : कुमार संजय
विज्ञापन
डीयू की पहली मेरिट के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट में भी हाई स्कोर करने वालों को दाखिले का मौका मिल पा रहा है। हाई स्कोर वाले ऐसे छात्र हैं जो पहले से दाखिला पाएं हैं और अब अपने मनपंसद कॉलेज व कोर्स में दाखिला पा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसा अभी तीसरी मेरिट लिस्ट तक चलेगा, लेकिन लिस्ट के दूसरे चरण में मेरिट कुछ कम होगी। इससे उन छात्रों का भी दाखिला हो सकेगा, जिनका अब तक कहीं नहीं हुआ। 

डीयू में कॉलेजों की ओर से शनिवार को दूसरी मेरिट जारी होने के बाद सोमवार से इसके दाखिले शुरू हो गए। बीती मेरिट की तरह ही इस मेरिट में भी ऐसे छात्र दाखिला ले रहे हैं जो पहले से दाखिला पाएं हैं।
विज्ञापन


इक्का-दुक्का ही ऐसे छात्र हैं जो नया दाखिला ले रहे हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट में दाखिला प्रक्रिया ने रफ्तार भी पकड़ ली है। लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रत्युषा वात्सल्य ने बताया कि अभी हाई स्कोर वाले ही दाखिला ले रहे हैं। 

सोमवार को ही लगभग 10 दाखिले हो गए हैं, हालांकि 7-8 दाखिले रद भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस चरण के दाखिले खत्म होने के बाद देखा जाएगा कि कितने छात्रों ने किस कोर्स के लिए उनके यहां आवेदन किया है। उसके आधार पर ही मेरिट में कुछ कमी करेंगे, जिससे दाखिला नहीं पाने वाले छात्र भी प्रवेश ले सकें। 

रामजस कॉलेज में 57 हजार से अधिक आवेदन आने के कारण कॉलेज में बीती मेरिट में दाखिले शुरू नहीं हो सके थे। कॉलेज की दाखिला समिति कनवीनर सुरेश कुमार ने बताया कि अब सोमवार को 30-40 दाखिले विभिन्न कोर्सेज में हो गए हैं। 

वहीं लगभग 10 दाखिले रद हुए हैं। इनमें वह ही छात्र दाखिले रद करा रहे हैं जो कि इसी कॉलेज के दूसरे कोर्स में दाखिला लेकर शिफ्ट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरिट लिस्ट के दूसरे चरण में आरक्षित श्रेणियों के छात्रों के लिए दाखिलें का मौका रहेगा। 

अरबिंदो कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विपिन अग्रवाल ने बताया कि इस मेरिट में एक से दो फीसदी की कमी कर दाखिले शुरू किए हैं, इसलिए अभी प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें