फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक वेबसाइट से परीक्षा की तैयारी, केवीएस ने रिजल्ट सुधारने के लिए रणनीति तैयार की

Thu, 15 Dec 2016 12:50 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्रीय विद्यालय संगठन(केवीएस) रिजल्ट को सुधारने के लिए उपयोगी शैक्षणिक वेबसाइट का सहारा लेगा। दरअसल संगठन ने रिजल्ट को सुधारने के लिए परीक्षा प्रबंध रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन


इस रणनीति केतहत स्कूल आधारित व छात्र आधारित एक्शन प्लॉन बनाया है। प्लॉन में छात्रों के बीच शैक्षणिक वेबसाइट के संबंध में जागरुकता बढ़ाने की बात कही गई है। इसकेसाथ ही परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए डमी एग्जामिनेशन का सहारा भी लिया जाएगा।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं शुरु होने में दो माह ही शेष बचे हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए संगठन ने पहले ही कमर कस ली है।  केवीएस ने वर्ष 2017 में होने वाली परीक्षाओं की तैयारी केलिए एक एक्शन प्लॉन तैयार किया है।
विज्ञापन


इस प्लॉन के तहत छात्रों को सुझाव दिया गया है कि जहां जरुरी हो वहां छात्र पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, वीडियो लेक्चर, थ्री डी डॉयग्राम, व एनिमेशन का प्रयोग कर सकते हैं। इससे उन्हें चैप्टर के सिदंधत को समझने में मदद मिलेगी। परीक्षा में लेखन शैली व समय प्रबंधन को सुधारने के लिए कहा गया है कि जितना हो सके वह स्वयं डमी टेस्ट लेकर देखें।

संगठन का मानना है कि छात्रों के सवालों व कठिनाईयों को हल किया जाना जरुरी है। स्कूल आधारित प्लॉन बेहतर प्रदर्शन करने वाले, औसत छात्र व कमजोर छात्रों के लिए अलग-अलग बनाया गया है।

खासकर कमजोर छात्रों को लघु उत्तरों का अभ्यास कराने, व उनकी अतिरिक्त रीमेडियल कक्षाएं लगाने केलिए कहा गया है। संगठन ने खराब प्रदर्शन के कारणों का पता लगाकर, उसकेमुताबिक तैयारी करने के लिए कहा है। दरअसल संगठन की सोच है कि सभी प्रिंसिपल सौ फीसदी रिजल्ट के लक्ष्य को प्राप्त करें और केवी की रिजल्ट को लेकर जो साख है वह खराब न हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें