जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी महिला सुरक्षा व हॉस्टल सीट उपलब्ध कराने के नाम पर मतदाताओं के बीच जा रहा है। संगठन ने आइसा के सदस्य द्वारा कैंपस में रेप के मामलों को भुनाने के लिए भी रणनीति तैयार की है।
हॉस्टल न मिलने से दूरदराज से आने वाली छात्राएं दाखिला सीट छोड़ देती हैं, संगठन इस पर फोकस कर रहा है। एबीवीपी के पदाधिकारी व पूर्व संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा का कहना है कि महिला सुरक्षा व हॉस्टल दिलाना पहली प्राथमिकता है।
घोषणापत्र में छात्रावास उपलब्ध कराने, दिल्ली के छात्रों को भी हॉस्टल समेत परिवहन की सुविधा देने, नॉन नेट व मेरिट कम फेलोशिप में महंगाई अनुपात बढ़ाने व संस्कृत सेंटर को स्कूल बनाना आदि को मुख्य रूप से शामिल किया जाएगा।
इसके अलावा ग्रामीण व दूरदराज से आने वाले क्षेत्रिय या हिंदी भाषी छात्रों के लिए कौशल विकास संस्थान खोलने व प्लेसमेंट सेल से नौकरी के मौके मुहैया कराने की सुविधा पर भी फोकस रहेगा। एनसीसी कोर्स भी शुरू कराया जाएगा, ताकि छात्रों को सेना में भर्ती होने का मौका मिल सके।