जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में आइसा और एसएफआई के संयुक्त गठबंधन ले ट यूनिटी ने सेंट्रल पैनल की चारों सीट पर जीत हासिल कर ली है।
लेट यूनिटी के मोहित ने अध्यक्ष, अमल पीपी ने उपाध्यक्ष, सतपुरा चक्रवर्ती ने महासचिव तो तबरेज हसन ने संयुक्त सचिव की सीट अपने नाम की है। बेशक सेंट्रल पैनल की चारों सीटों पर ले ट यूनिटी ने जीत हासिल की हो, लेकिन मतगणना के आखिरी दौर में बढ़त बनाते हुए एबीवीपी सेकेंड रनर का खिताब पाने में कामयाब हो ही गया। इसी के साथ बापसा को तीसरा स्थान मिला है।
आइसा के अध्यक्ष पद के मोहित को 1954 वोट मिले हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद के एसएफआई के अमल पीपी को 2461 वोट व महासचिव पद पर एसएफआई के सतपुरा चक्रवर्ती को 2424 और संयुक्त सचिव पद पर आइसा के तबरेज हसन 1670 वोट मिले हैं। सैंट्र्रल पैनल में अध्यक्ष पद की दौड़ में बापसा सेकेंड रनर अप रहा।
अध्यक्ष पद की दौड़ में बापसा सेकेंड रनर अप रहा
jnu election
- फोटो : कुमार संजय
मोहित ने एस राहुल को 409 वोट से हराया। जबकि एबीवीपी की जाहनवी तीसरे नंबर पर रही। वहीं, वोटों में सबसे अधिक मार्जन उपाध्यक्ष पद की दौड़ में देखने को मिला। ले ट यूनिटी के अमल ने एबीवीपी के रवि को 1304 वोटों से हराया।
जबकि यहां बापसा के बंसीधर तीसरे रनर अप रहे। उधर, महासचिव पद पर ले ट के सतपुरा ने एबीवीपी के विजय को1094 वोटों से हराया। वहीं, बापसा के पल्लीकोंडा भी मैदान में अच्छे वोट बटोरते हुए तीसरे नंबर पर रहे।
जबकि संयुक्त सचिव पद की दौड़ में ले ट के तबरजे हसन ने 362 वोटों से डीएसएफ के एकमात्र प्रत्याशी प्रतिम घोषाल को हराया। यहां पर एबीवीपी के ओम प्रकाश अच्छे वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
चुनाव में सबसे अधिक उपाध्यक्ष पद पर सबसे अधिक 437 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। जबकि महासचिव पद पर २९६ और संयुक्त सचिव पद पर 272 मतदाताओं ने नोटा प्रयोग किया।
ये रहा मतों का पूरा गणित
अध्यक्ष पद :
नाम================== वोट=========छात्र संगठन
मोहित कुमार पांडे==========1954========आइसा और एसएफआई (संयुक्त गठबंधन)
एस राहुल पुनरम===========1545========बापसा
जाह्नïवी ओझा===========1048=========एबीवीपी
दिलीप कुमार=============257==========सीवाईएसएस
एनएसयूआई=============143==========सन्नी धीमान
नोटा : 135
वोट रद : 36
खाली वोट : 20
उपाध्यक्ष पद :
नाम=================वोट========छात्र संगठन
अमल पीपी============2461========आइसा और एसएफआई (संयुक्त गठबंधन)
रवि रंजन चौधरी ========1157========एबीवीपी
बंसीधर दीप===========769=========बापसा
मोहिनी कुमारी=========186========= एनएसयूआई
नोटा : 437
वोट रद : 33
खाली वोट :68
महासचिव पद :
नाम======================वोट============छात्र संगठन
सतपुरा चक्रवर्ती==============2424============आइसा और एसएफआई(संयुक्त गठबंधन)
विजय कुमार ===============1330=============एबीवीपी
पल्लीकोंडा मणिकांता==========856===============बापसा
स्वप्निल सिंह==============145===============एनएसयूआई
नोटा : 296
वोट रद : 026
खाली वोट : 61
संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी :
नाम===============वोट=======छात्र संगठन
तबरेज हसन=========1670======आइसा व एसएफआई (संयुक्त गठबंधन)
प्रतिम घोषाल========1308======डीएसएफ
ओम प्रकाश=========968=======एबीवीपी
आरती रानी प्रजापति===608=======एनएसयूआई
मुकेश कुमार========238========बापसा
नोटा : 272
वोट रद : 27
खाली वोट : 47