फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी जेबीटी शिक्षकों के तबादले से खाली हुआ स्कूल

Mon, 19 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने प्रदेश के जेबीटी शिक्षकों के स्थानांतरण नीति का विरोध करते हुए कई खामियां गिनाई है। शनिवार को किए गए 22000 जेबीटी के तबादलो में ढेर सारी कमियां है। 
विज्ञापन


कंप्यूटर के कारण एक ही स्कूल के सभी शिक्षकों का तबादला कर दिया गया। जिसके कारण अनेक स्कूल पूरी तरह खाली हो गए। राजकीय प्राथमिक स्कूल सिलोखरा में 7 जेबीटी शिक्षक थे, सभी का यहां से तबादला कर दिया गया, जबकि उनकी जगह एक भी शिक्षक नहीं आया। अब 350 छात्रों को पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक नहीं है, ऐसे अनेक स्कूल है जो खाली हो गए।

संघ का कहना है कि अनेक खामियों के चलते अब पीजीटी के बाद सैंकड़ों जेबीटी को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। राज्य सचिव सत्यनारायण यादव ने बताया कि कई स्कूलों में दो-दो हेड टीचर भेज दिए, जबकि कई जगहों पर यह पद खाली रह गया। 
विज्ञापन


शिक्षकों द्वारा 60-65 स्कूलों की विकल्प भरने के बाद भी उन्हें वो स्कूल नहीं मिले और उन्हें दूर दराज के स्कूल दे दिए गए। सेवानिवृत्ति में एक वर्ष से कम समय रहने वाले शिक्षक का भी तबादला कर दिया, जोकि स्थानांतरण नीति का उल्लंघन है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें