गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय अपने विभिन्न 20 पाठ्यक्रमों के लिए आगामी 30 जून से ऑफलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इन पाठ्यक्रमों के लिए अलग से काउंसलिंग शेड्यूल वेबसाइट पर काउंसलिंग लिंक के अंतर्गत उपलब्ध करा दिया गया है।
आईपीयू प्रशासन के मुताबिक, एमपीएच (एफई), एमसीए (एलई), एमबीए (आईटी), एमएएचएम/एमसीपीएचएम, एमए (एमसी), एमए अंग्रेजी, एमए अर्थशास्त्र, एमटेक (एनएसटी), एमटेक (केमिकल इंजीनियरिंग), एमटेक बॉयोटेक, एमएससी (एनआरएम), एमएससी (ईएम), एमफिल (अंग्रेजी), एमएड, एलएलएम, एमएचएमसीटी, बीटेक (बॉयोटेक), बीएससी (योगा साइंस), एमएसी (बीसीएन), एमटेक (ईपी) पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल देखने के लिए उम्मीदवार आईपीयू की वेबसाइट www.ipu.ac.in पर जाएं।
वहीं एमपीटी, एमओटी, एमपीओ, बीएससी नर्सिंग, एमए क्रिमिनॉलॉजी, एमएससी फॉरेंसिंक साइंस, बीएड स्पेशल एजुकेशन, पैरामेडिकल पाठ्यक्रम, एमटेक कंप्यूटर साइंस, एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स, एमसीए ड्यूल डिग्री, एमटेक, एमफिल क्लिनिकल साइकोलॉजी, बीएससी रेडियोथैरेपी पाठ्यक्रमों का ऑफलाइन काउंसलिंग शेड्यूल 30 जून को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। आईपीयू ने 10 प्रमुख पाठ्यक्रमों के पहले राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उसका रिजल्ट वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है।