एकेटीयू ने ऐसे छात्रों को एक मौका दिया है जो अभी तक विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं।
ऐसे सभी छात्र यूनिवर्सिटी के ईआरपी लॉगिन के माध्यम से प्रोफॉर्मा डाउनलोड करके ईआरपी लॉगिन में हर हालत में 24 अक्तूबर तक अपलोड कर दें, ताकि छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निराकरण करके परीक्षा फार्म को मंजूर किया जा सके।
परीक्षा नियंत्रक जेपी पांडेय ने बताया कि सभी कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान के तहत परीक्षा फॉर्म भरने से छूटे छात्रों से यह कार्य करा लिया जाए।