आईआईटी दिल्ली का 47वां दीक्षांत समारोह 6 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव मुख्य अतिथि होंगे। इसमें कुल 1964 छात्रों को यूजी, पीजी, पीएचडी की डिग्री देकर सम्मानित किया जाएगा।
आईआईटी प्रबंधन के मुताबिक, समारोह में पीएचडी के 264, पोस्ट ग्रेजुएशन के 906 और ग्रेजुएशन के 794 छात्रों को डिग्री मिलेगी। आईआईटी दिल्ली के इतिहास में वर्ष 2016 के दीक्षांत समारोह में सबसे अधिक डिग्री दी जा रही हैं।
आईआईटी दिल्ली पूर्व छात्रों को जोड़ने के लिए एल्यूमनाई डेवलेपमेंट सेल बनाने की योजना बनाई जा रही है। ऐसे पूर्व छात्रों पर फोकस किया जा रहा है, जो किसी कंपनी के सीईओ हैं। ऐसे पूर्व छात्र देश व समाज के विकास में योगदान केे लिए आर्थिक रूप से मदद करेंगे।