इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इग्नू प्रबंधन ने सात अप्रैल को एमफिल व पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले की प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी।
इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर छात्र रिजल्ट जांच सकते हैं। वेबसाइट पर ऑनलाइन रिजल्ट जांचने के लिए उम्मीदवार को इग्नू द्वारा उपलब्ध करवाया गया नौ अंकों का इंरोलमेंट नंबर डालना होगा। उसके आधार पर वह अपना रिजल्ट देख पाएगा।
सामान्य वर्ग में पचास फीसदी और आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, दिव्यांग व ओबीसी ) में 45 फीसदी अंक वाले उम्मीदवार इंटरव्यू मैरिट के लिए उत्तीर्ण माने जाएंगे। यूजीसी रैगुलेशन 2018 नियमों के तहत एमफिल व पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए 70 फीसदी प्रवेश परीक्षा और 30 फीसदी अंक इंटरव्यू के रहेंगे।