फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट केमिस्ट की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, 109 उम्मीदवार पास

Thu, 09 May 2019 09:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कर्मचारी आयोग ने गुरुवार को असिस्टेंट केमिस्ट पोस्ट कोड-638 के 33 पदों के लिए ली गई लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इन पदों में सामान्य अनारक्षित के 14, सामान्य बीपीएल के चार, एससी अनारक्षित के सात, एससी बीपीएल का एक, ओबीसी अनारक्षित के पांच, ओबीसी बीपीएल का एक और एसटी अनारक्षित का एक पद भरा जाना है।

विज्ञापन


आयोग ने 16 सितंबर 2017 से इन पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। कुल 2673 आवेदन आयोग को प्राप्त हुए। इनमें से 2250 आवदेन ही स्वीकृत किए गए। 16 दिसंबर 2018 को हुई लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा में 1113 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जबकि 1137 उम्मीदवार परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इन 1113 में से 33 पदों के लिए 109 उम्मीदवारों को लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित कर आगामी प्रक्रिया के लिए चयनित किया है।

आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की मूल्यांकन प्रक्रिया तीन जून को आयोग के कार्यालय हमीरपुर में सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें