फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI के IPC के नतीजे घोषित, पुणे के तनिष्क श्रीकांत काले ने किया टॉप

Wed, 03 Aug 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
परीक्षा
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की मई 2016 में हुई इंटरग्रेटिड प्रोफेशनल (आईपीसी) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। पुणे के तनिष्क श्रीकांत काले ने 76.14 फीसदी अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉप किया है।
विज्ञापन

 
लड़कियों में ऑल इंडिया टॉपर इंदौर की सलोनी जिंदल बनी हैं। उन्होंने 75.43 फीसदी अंकों के साथ ऑल इंडिया में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीसरा स्थान थाणे (मुंबई) की श्री भविष्या ने 74.86 फीसदी अंको के साथ पाया है। 

आईसीएआई की ओर से जारी नतीजे के मुताबिक  ग्रुप-1  में 65, 672 छात्र परीक्षा में बैठे थे। जिसमें 6028 छात्रों ने परीक्षा पास की है। इनका पास प्रतिशत 9.18 फीसदी रहा है। 
विज्ञापन


जबकि ग्रुप-2 में 56,742 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें  4004 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इनका पास प्रतिशत 7.06 फीसदी रहा है। दोनों ग्रुप स्तर की परीक्षा में कुल 47, 979 छात्र परीक्षा में बैठे थे। 

इसमें 2,295 सफल घोषित किए गए हैं। इस तरह से पास प्रतिशत 4.78 फीसदी रहा है। आईसीएआई के अध्यक्ष सीए.एमदेवराजा रेड्डी ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें