स्कूलों में छात्रों को स्मार्ट एजूकेशन देने के उद्देश्य से एड्युकॉम्प सॉल्यूशन्स लिमिटेड ने सेक्टर- 18 में एजूकेशन डेवलपमेंट स्कूल कॉन्क्लेव (स्मार्ट स्टेप) का आयोजन किया।
इसमें 50 से अधिक स्कूलों ने हिस्सा लिया और स्मार्ट एजूकेशन के बारे में जाना। इस दौरान स्कूल प्रबंधकों को आधुनिक तकनीक से छात्रों को पढ़ाने के बारे में बताया गया।
एड्युकॉम्प सॉल्यूशन्स के स्टेट बिजनेस हेड अनुभव सिंह ने कहा कि स्कूलों में शिक्षा के आधुनिक मॉडल की जानकारी देना हमारा उद्देश्य है।