फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में 11वीं की दाखिला प्रक्रिया 2 जुलाई से

Thu, 30 Jun 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सरकारी और अर्र्द्धसरकारी इंटर कॉलेजों में 2 जुलाई से दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार 11वीं में एडमिशन को लेकर छात्रों को मशक्कत करनी पड़ सकती है। छात्रों संख्या बढ़ने की स्थिति में कॉलेजों को सेक्शन भी बढ़ाना पड़ सकता है। हालांकि 10वीं के रिजल्ट के बाद मिशन एडमिशन को लेकर कॉलेजों ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


बादलपुर स्थित कुमारी मायावती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या ऋतु गोयल ने बताया कि जिले में लड़कियों के लिए यह एक मात्र इंटर कॉलेज है। जिसके चलते आसपास की छात्राओं में दाखिले के लिए होड़ रहती है।

अलग-अलग स्कूलों से 100 आवेदन आ चुके हैं। 2 जुलाई से स्कूल खुलने के साथ ही आवेदन बढ़ेंगे। अधिक आवेदन आने की स्थिति में एडमिशन मिलना मुश्किल हो सकता है। वहीं, कासना स्थित अमीचंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि 11वीं में 5 अगस्त तक दाखिले होंगे। छात्रों की संख्या बढ़ने की स्थिति में सेक्शन बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। 6, 7, 8 और 9वीं कक्षा में दाखिले लगभग हो चुके हैं।
विज्ञापन


10वीं, 12वीं की अंकतालिका वितरित
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों की मार्कशीट का वितरण सभी स्कूलों में शुरू हो गया है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच छात्र मार्कशीट लेने के साथ ही अगली कक्षाओं में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें