फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

Sat, 28 Oct 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : DU Website
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में सेमेस्टर सिस्टम के अंतर्गत स्नातकोत्तर व प्रोफेशनल कोर्सेज के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, नवंबर-दिसंबर 2017 की परीक्षा का फॉर्म कुछ विद्यार्थी नहीं भर पाए थे। जिसे देखते हुए प्रशासन ने फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन


अब वह 6 नवंबर तक फॉर्म जमा करा सकते हैं। इसके साथ ही बीएड, बीएलएड व एनसीवेब की मई जून 2018 में होने वाली वार्षिक परीक्षा के फॉर्म 31 दिसंबर 2017 तक जमा कराए जा सकते हैं। यदि छात्र इस तिथि तक परीक्षा फॉर्म जमा नहीं कराते हैं, तो वह परीक्षा देने से चूक जाएंगे।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस तिथि के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। दरअसल, छात्र परीक्षा फॉर्म जमा कराने में लेटलतीफी दिखा रहे हैं। जिसके चलते तिथि को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें