चंदू बुढेड़ा स्थित एसजीटी विश्वविद्यालय में सोमवार को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे (एफटीआईआई) के सहयोग से पांच दिवसीय फिल्म एप्रेसिएशन कोर्स का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर फिल्म मेकर मुनीश भारद्वाज द्वारा शुरुआती फिल्मों के इतिहास पर प्रकाश डाला गया, साथ ही कई फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। पांच दिन तक चलने वाले इस कोर्स में 100 से अधिक छात्र भाग लेंगे।
इसके तहत एफटीआईआई के अनुभवी प्राध्यापकों के अलावा फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियां छात्रों को फिल्म के आंतरिक और बारीक पहलुओं को समझने के तरीकों के बारे में जानकारी देंगी।