साइबर सिटी के लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इसका खौफ स्कूली बच्चों में देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि निजी स्कूल सर्कुलर जारी कर अभिभावकों को सावधान कर रहे हैं।
पिछले दिनो से वायरल फीवर, चिकनगुनिया व डेंगू का आंतक छाया हुआ है। घर से लेकर स्कूल, दफ्तर और स्कूल प्रशासन सब परेशान और खौफजदा है।
शहर के लगभग सभी छोटे-बड़े स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी छात्रों के अभिभावको को पत्र के माध्यम से चिकनगुनिया व डेंगू सम्बंधी लक्षणों की जानकारी दी।
उन्हें चिकनगुनिया व ड़ेगू के लक्ष्णों की पहचान के बच्चों में तेज बुखार, सरदर्द, जोड़ो का दर्द, हाथ पांव का दर्द, पीठ दर्द इत्यादि लक्ष्ण बच्चों में पाए जाने पर बच्चों को स्कूल न भेजने, बिमार बच्चों को घर में विश्राम करने, पूरी बाजू के कपड़े पहनने, बच्चे को तुरंत डाक्टर में इलाज कराने की सलाह दी है।
शहर के स्कूलों में जब अद्र्ववार्षिक परीक्षा का समय चल रहा है तब विशेष सतर्कता व सावधानी बर्तने की जरूरत है।