फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला असर: कोर्स में दाखिला दिलाने को कॉलेज प्रशासन आया आगे 

Mon, 12 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
कैंपस, एडमिशन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
नेहरू कॉलेज में प्रोफेशनल कोर्स की दाखिला प्रक्रिया पर सवाल उठने के बाद छात्र को प्रवेश दिलाने के लिए अब कॉलेज प्रशासन आगे आ रहा है।
विज्ञापन


 छात्र ने सूचना के अधिकार के तहत कॉलेज से बीबीए प्रोफेशनल कोर्स से संबंधित जानकारी मांगी है। कॉलेज प्रशासन ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। 

बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रशासन ने छात्र को बुलाया है, ताकि उससे जानकारी ली जा सकें। छात्र ने बीबीए प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन किया था।

कॉलेज प्रशासन ने 31 अगस्त को सुबह दस से एक बजे तक निर्धारित समय में छात्र के नहीं पहुंचने की बात कह कर अन्य छात्र को प्रवेश दे दिया था, जबकि दावा किया जा रहा है कि छात्र फिजिकल रूप से उपस्थित होने के साथ प्रवेश पाने के लिए गंभीर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के प्रोफेसर डॉ सुनील शर्मा ने बताया कि छात्र अभी मिला नहीं है। एक छात्र का दाखिला रद्द होने वाला है, उसके स्थान पर छात्र को दाखिला दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें