फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 और 23 अप्रैल को होंगी एकेटीयू की दो और परीक्षाएं

Tue, 18 Apr 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से यूपीएसईई की  22 और 23 अप्रैल को दो और परीक्षाओं का आयोजन होगा। बीएचएमसीटी, बीएफ एड, बीएफए और लेट्रल एंटी कार्यक्रम के लिए 22 अप्रैल और एमबीए,एमसीए के  लिए 23 अप्रैल को कंप्यूटर पर आधारित परीक्षा होगी।
विज्ञापन


छात्र एकेटीयू और यूपीएसईई की वेबसाइट पर  परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। वहीं, छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।

इस बार परीक्षा में एकेटीयू की ओर से छात्रों के आधार नंबर के आधार पर उनकी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जा रही है।  सभी परीक्षा केंद्रों को एकेटीयू के पोर्टल से ऑनलाइन भी जोड़ा गया है। मई माह में परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे। इसके बाद कॉलेजों में प्रवेश के लिए जून माह से काउंसलिंग की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें