फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू कॉलेज होंगे वाई-फाई से लैस, नए छात्रों को अत्याधुनिक सुविधाएं

Sun, 24 Jul 2016 01:01 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कॉलेज छात्रों को अत्याधुनिक सेवाओं के साथ-साथ कक्षाओं को अपग्रेड करने की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जहां कुछ कॉलेज छात्रों को वाई-फाई से जोड़ेंगे तो कुछ उन्हें नए क्लासरूम, सेमिनार रूम, वेब बेस्ट इंफोर्मेशन सिस्टम, एम्फीथिएटर की सुविधा देंगे। दरअसल, नए सत्र से पहले ही कॉलेज इस दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं। जल्द ही कॉलेजों में ये सुविधाएं छात्रों को मिलने लगेंगी। 

नए सत्र की शुरुआत के साथ ही दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज ने छात्रों को नए कैंपस का तोहफा दिया है। अत्याधुनिक रूप से तैयार किया गया यह कैंपस वाई-फाई सुुविधा से लैस है। 
विज्ञापन


जबकि कंप्यूटर और नेटवर्किंग सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया है। वहीं, आर्य भट्ट कॉलेज को भी नया लुक देने की तैयारी की जा रही है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मनोज सिन्हा ने बताया कि जल्द ही छात्रों को पांच नए आधुनिक रूप से तैयार क्लासरूम मिल जाएंगे। 

पांच अन्य क्लासरूम के आगामी माह तक तैयार होने की उम्मीद है। पढ़ाई के लिए इंटरनेट सेवा बेहद जरूरी है। इस दिशा में कॉलेज में छात्रों को जल्द ही वाई-फाई की सुविधा भी मिलने लगेगी। 

इसके साथ ही अत्याधुनिक सुविधाओं वाली कैंटीन लाइब्रेरी का भी निर्माण भी किया जा रहा है। इस तरह से सुविधाएं मिलने से छात्रों को काफी सहूलियत होगी। उल्लेखनीय है कि डीयू के कुछ कॉलेजों में तो वाई-फाई की सुविधा मिलती है लेकिन, अभी कुछ ने यह सुविधा नहीं दी है। 

ऐसे में अब बाकी कॉलेज भी इस दिशा में प्रयासरत हैं। रामजस कॉलेज में जल्द ही हाई-स्पीड के साथ वाई-फाई सुविधा मिलेगी। बताया जा रहा है कि इसके लिए कॉलेज की रिलायंस कंपनी से बातचीत चल रही है। 

कॉलेज छात्रों के लिए संसाधनों में भी बढ़ोतरी कर रहा है। इसके लिए 30 से अधिक नए क्लासरूम तैयार हो रहे हैं। सेमिनार रूम व एम्फीथिएटर का निर्माण भी किया जा रहा है। पुराने छात्रों के साथ-साथ नए सत्र में दाखिला लेने वाले छात्रों को जल्द ही ये सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें