मंडल रोजगार कार्यालय द्वारा 29 सितंबर को सुबह 10 बजे गुड़गांव के लघु सचिवालय में 10वीं, 12वीं पास प्रार्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इस मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा भाग लिया जाएगा। मंडल रोजगार कार्यालय की उप-निदेशक सुमन गहलोत ने बताया कि जो प्रार्थी इस मेले में भाग लेना चाहते हैं वे अपनी योग्यता व रिहायशी प्रमाण पत्र की प्रति तथा नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं।
रोजगार मेले में जिन कंपनियों द्वारा भाग लिया जाएगा, उनमें आदित्य बिड़ला रिटेल लिमिटेड कंपनी तथा जी4एस शामिल हैं। आदित्य बिड़ला रिटेल लिमिटेड कंपनी में रोजगार के अवसर पाने वाले प्रार्थी की योग्यता कम से कम 10वीं पास व आयु 18 से 35 होनी चाहिए।
जी4एस कंपनी के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास रखी गई है तथा आवेदक की आयु 18वर्ष से 35 वर्ष तक होनी अनिवार्य है।