दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ(डूटा) ने शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार देर शाम कुलपति प्रो योगेश त्यागी से मुलाकात की। तीन घंटे से अधिक चली बैठक में डूटा ने कॉलेजों में प्रबंध समिति केगठन, विभागों में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों केवेतन रिलीज करने, प्रशिक्षकों केलिए प्रमोशन स्कीम का गठन जैसे मुद्दों पर बात की गई।
बैठक में श्याम लाल कॉलेज के शिक्षक संजय सिंह केपरिवार को वित्तीय सहायता दिए जाने की भी मांग उठाई गई। हाल में शिक्षक संजय सिंह का निधन हो गया था। डूटा केअनुसार बैठक में इस बात को उठाया गया कि दिल्ली सरकार केवित्त पोषित कॉलेजों में गर्वनिंग बॉडी का गठन हो, प्रशिक्षकों के लिए प्रमोशन स्कीम का गठन किया जाए।
इसके साथ ही विभागों में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों के वेतन को रिलीज करने, कला संकाय में जगह की कमी, शारीरिक शिक्षा केशिक्षकों का मुद्दा, कई विभागों में वरिष्ठता जैसे मुद्दों को कुलपति के सामने रखा गया।
डूटा के अनुसार कुलपति ने कई मुद्दों पर सकारात्मक जवाब दिया। कुलपति ने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय नियुक्तियों के लिए प्रतिबद्ध है। कुलपति ने डूटा को प्रो. डी.के. सिंह की पदेन्नति के मुद्दे पर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है। वीसी ने इस बात का भी स्वागत किया कि उन कॉलेजों व विभागों में नियुक्तियों शुरु हो सकती है जहां स्क्रीनिंग पूरी हो गई है।