दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में प्रिटेंड प्रचार सामग्री का उपयोग कर लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का उल्लंघन करने को लेकर सोमवार को मुख्य चुनाव अधिकारी ने नामांकन की रेस में शामिल रहे सभी उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया है।
इन उम्मीदवारों में न केवल वह शामिल हैं जिन्हें टिकट मिला है बल्कि वह उम्मीदवार भी हैं जिन्होंने नामांकन दाखिल करने के बाद नाम वापस ले लिया था।
पहली बार उम्मीदवारों को ईमेल केमाध्यम से नोटिस भेजा गया। अब इन उम्मीदवारों को 24 घंटे के भीतर जवाब देना है। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
डूसू चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो डीएस रावत के मुताबिक प्रिटेंड प्रचार सामग्री को लेकर सभी उम्मीदवारों को नोटिस जारी कि गया है। इसमें सभी नामांकन करने वाले उम्मीदवार शामिल है।
ऐसा पहली बार किया गया है कि उन पर भी कार्रवाई करने का प्रयास किया जा रहा है जो नाम वापस ले चुके हैं। इसका कारण यह है कि उनकेखिलाफ भी प्रिटेंड प्रचार सामग्री के इस्तेमाल के सबूत मिले हैं।
यह नोटिस उम्मीदवारों केई-मेल पर भेजे गए हैं। उन्हें मंगलवार तक जवाब देना होगा। यदि वह चाहें तो ई-मेल के माध्यम से भी अपना जवाब दे सकते हैं। यदि कोई उम्मीदवार जवाब नहीं देता तो उसके खिलाफ जो सबूत उपलब्ध हैं उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।