फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव के लिए एबीवीपी की चुनाव समिति घोषित

Tue, 30 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ABVP
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 9 सितंबर को होने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के उम्मीदवारों को चुनने के लिए अपनी आठ सदस्यीय चुनाव चयन समिति की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


यह चयन समिति अपने कार्यकर्ताओं की क्षमताओं का विश्लेषण करते हुए डूसू चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। एबीवीपी प्रदेश मंत्री भरत खटाना के मुताबिक डूसू चुनाव के उम्मीदवारों के चयन के लिए आठ सदस्यीय चयन समिति बनाई गई।

एबीवीपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनु कटारिया ने इस समिति की घोषणा की है। चयन समिति में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनु कटारिया, प्रदेश मंत्री भरत खटाना राष्ट्रीय मंत्री मोनिका चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री अजय ठाकुर  प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अवनीश मित्तल, प्रदेश कोषाध्यक्ष लव जैन, डूसू अध्यक्ष सतेंद्र अवाना, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक साकेत बहुगुणा शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें