फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DUSU चुनाव: सड़कों और दीवारों पर लगाए पोस्टर और बैनर हटाने होंगे

Sat, 02 Sep 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
DUSU ELECTION
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (डूसू) के कारण राजधानी की दीवारों पर की गई पोस्टरबाजी व बैनर लगाना संगठनों को मंहगा पड़ सकता है। दरअसल चुनाव को लेकर दीवारों, चौराहों, फ्लाईओवरों पर पोस्टर लगे हुए हैं। ऐसे में डूसू मुख्य चुनाव अधिकारी ने इन्हें 36 घंटों के भीतर हटाने केआदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


डूसू चुनाव के मुख्य अधिकारी प्रो एस.बी बब्बर ने बृहस्पतिवार को सभी छात्र संगठनों, नेताओं व समर्थकों को आदेश दिया है कि वह इन्हें हटा लें। इस आदेश का पालन नहीं करने पर नियमों केतहत कार्रवाई की जाएगी। जिसमें उम्मीदवार का नामांकन रद् किया जा सकता है और उम्मीदवारी भी खत्म हो सकती है।  

डूसू चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.एसबी बब्बर के मुताबिक राजधानी में सार्वजनिक स्थानों की दीवारों को पोस्टर व बैनर्स लगा कर गंदा करने की शिकायतें आई हैं। ऐसी भी बात सामने आई है कि कुछ दीवारों पर हाथ से व स्पे पेंट से लिखा भी गया है। ऐसा पूरे दिल्ली शहर में हो रहा है। 
विज्ञापन


यह भी देखा जा रहा है कि डूसू चुनाव के मद्देनजर लोग चार से अधिक गाडिय़ों पर बैनर्स लगाकर शहर में घूम रहे हैं। उनके मुताबिक इससे न केवल आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है बल्कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों केसाथ-साथ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश की अवहेलना भी की जा रही है।

 ऐसे में डूसू चुनाव कमेटी ने ऐसी गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद करने और पोस्टर बैनर हटा कर दीवारें साफ करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर को डूसू चुनाव है। जबकि नामांकन करने की अंतिम तिथि चार सितंबर है। ऐसे में टिकट के दावेदारों और समर्थकों ने जोर-शोर से प्रचार शुरु किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें