फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू की तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी, बीकॉम ऑनर्स में दाखिले का मौका बरकरार

Mon, 11 Jul 2016 05:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी कर दी। तीसरी कटऑफ के तहत सोमवार से दाखिले शुरू होंगे, जो बुधवार तक चलेंगे। अभ्यर्थियों के पास अभी भी प्रमुख पाठ्यक्रमों और कॉलेजों में दाखिले के मौके बरकरार हैं। 
विज्ञापन


इस कटऑफ में कई पाठ्यक्रमों में दाखिले खुले हैं। अलग-अलग पाठ्यक्रमों में 0.25 से लेकर 12 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक गिरावट नॉर्थ कैंपस स्थित खालसा कॉलेज में पंजाबी ऑनर्स पाठ्यक्रम में 12 फीसदी की है। 

बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के अवसर अभी भी बरकरार हैं। डीयू के 54 कॉलेजों में बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम है। इसमें 13 कॉलेजों में दाखिला बंद हो गया है। इनमें ज्यादातर आउट ऑफ कैंपस कॉलेज हैं, जिनमें आचार्य नरेंद्र देव, अदिति कॉलेज, आर्यभट्ट, भगिनी निवेदिता, भारती कॉलेज, देशबंधु कॉलेज, कालिंदी कॉलेज शामिल हैं। वहीं, नॉर्थ कैंपस के सभी प्रमुख कॉलेजों में दाखिले का मौका बरकरार है। 
विज्ञापन


हंसराज में 96.50 फीसदी, हिंदू में 96.25, आईपी में 95.75, किरोड़ीमल में 96.50 एसआरसीसी 97.25, रामजस में 96.50 और लेडी श्रीराम कॉलेज में 97.25 में दाखिला मिल जाएगा। 
विज्ञापन

दाखिले के लिए अब मिलेंगे तीन दिन

डीयू एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
खालसा कॉलेज में सबसे अधिक पंजाबी ऑनर्स के लिए 12 फीसदी की गिरावट आई है। सत्यवती कॉलेज में बीए पाठ्यक्रम के लिए 10.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इको ऑनर्स में औसतन गिरावट 0.25 से लेकर 1.25 तक की है।

दयाल सिंह कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स में सबसे अधिक तीन फीसदी की गिरावट के साथ 90 फीसदी पर दाखिला मिल जाएगा। दूसरे कॉलेजों में भी अंग्रेजी ऑनर्स में 0.25 से लेकर तीन फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। 

बीकॉम पाठ्यक्रम कुल 42 कॉलेजों में है, जिसमें 10 कॉलेजों में दाखिले बंद हो चुके हैं। इसमें अधिकतम गिरावट 1.25 फीसदी की दर्ज की गई है। बीकॉम पाठ्यक्रम के लिए चार कॉलेजों में दोबारा से दाखिला शुरू हुआ है। 

इन कॉलेजों में दूसरी कटऑफ में दाखिला बंद हो गया था। इसमें सत्यवती कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज फॉर वुमन, भारती कॉलेज शामिल हैं। 
विज्ञान पाठ्यक्रम के लिए कई कॉलेजों में दाखिले बंद हो गए हैं, जिनमें बीएससी ऑनर्स जीव विज्ञान, बीएससी लाइफ  साइंसेज, बीएससी भौतिकी, बीएससी माइक्रो बायोलॉजी पाठ्यक्रम शामिल है। 

जहां विज्ञान के पाठ्यक्रम में दाखिले खुले हुए हैं, वहां 0.25 से लेकर 5 फीसदी तक की गिरावट आई है। भास्कराचार्य कॉलेज में एप्लाइड साइंस में बीएससी माइक्रो बायोलॉजी में 83 फीसदी पर फिर दाखिला खुला है। 

जबकि बीएससी भौतिकी में 92 फीसदी पर दोबारा दाखिला मिलेगा। वहीं, कंप्यूटर साइंस में महज 0.25 से लेकर अधिकतम 2 फीसदी तक की गिरावट आई है। तीसरी कटऑफ सोमवार को छात्र देख पाएंगे। इसके साथ ही दाखिले भी शुरू हो जाएंगे, जो सोमवार से बुधवार तक होंगे। सभी दाखिले के लिए फीस ऑनलाइन जमा होगी। 

इसके लिए बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक का मौका मिलेगा। दाखिले का समय पहली कटऑफ का समय ही रहेगा। डीयू प्रशासन की सलाह है कि अभ्यर्थी अपने सभी दस्तावेज लेकर आएं और जहां दाखिला मिल रहा है, वहां अपनी सीट पक्की कर लें। अगली कटऑफ में मौका मिलने का इंतजार न करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें