फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : एमफिल-जेआरएफ पास पीएचडी में हो रहे दाखिले से वंचित

Tue, 02 Aug 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत हो रहे दाखिलों में इस बार एमफिल व जेआरएफ पास छात्र पीएचडी में दाखिले से वंचित हो रहे हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, एमफिल व जेआरएफ पास उम्मीदवार पीएचडी में सीधे दाखिले के योग्य होते हैं लेकिन इस बार दाखिला प्रक्रिया काफी पहले संपन्न हो गई और जेआरएफ व एमफिल के नतीजे बाद में आए हैं। 

ऐसे में ये छात्र पीएचडी में आवेदन नहीं कर सके हैं। इन छात्रों को राहत देने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कुलपति से गुहार लगाई है। एबीवीपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. जेएम खुराना व ओएसडी दाखिला डॉ. कीर्ति रंजन से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन


एबीवीपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक साकेत बहुगुणा ने बताया कि इस बार पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन ऑनलाइन मई में ले लिए गए जबकि बीते सालों तक यह प्रक्रिया जुलाई-अगस्त में होती थी। 

आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जेआरएफ के रिजल्ट आए। इस कारण से काफी छात्र जो कि पीएचडी में दाखिला लेना चाहते थे और जो कि सीधे साक्षात्कार के योग्य हैं वह अब दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की ओर से कुलपति के नाम दिए गए ज्ञापन में राहत की मांग करते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है। संघ की मांग है कि इन छात्रों के लिए ऑनलाइन पोर्टल को फिर से खोला जाए या फिर विभाग इन उम्मीदवारों के लिए नए सिरे से आवेदन मांगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें