फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू के दीक्षांत समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, जावडेकर से भी मांगा समय 

Wed, 20 Jul 2016 08:51 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : gettyimages
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के अगस्त में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत कर सकते हैं। क्योंकि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री को न्यौता भेजा है। 
विज्ञापन


वहीं, विश्वविद्यालय ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर से भी समारोह में भाग लेने के लिए समय मांगा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय ने मंगलवार दुपहर को ईमेल के माध्यम से दीक्षांत समारोह में भाग लेने का न्यौता भेजा है। 

डीयू के कुलपति की और से भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह अगस्त के तीसरे हफ्ते में आयोजित किया जाता है। विश्वविद्यालय चाहता है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों से पहले मोदी डीयू के छात्रों से हुए थे रूबरू

दिल्ली यूनिवर्सिटी
वहीं, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर को भी न्यौता भेजा गया है। मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय ने दीक्षांत  समारोह के लिए न्यौता भेजा है। प्रधानमंत्री समेत मानव संसाधन विकास मंत्री के पास यदि उस दौरान समय होगा तो वे शिरकत कर सकते हैं। 

बता दें कि लोकसभा चुनावों से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीयू के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बिजनेस कनक्लेव 2013 में छात्रों से रूबरू हुए थे। 

इस दौरान उन्होंने छात्रों को बिजनेस समेत विकास के कई गुर दिए थे। छात्र मोदी की एक झलक देखने के लिए घंटों पहले ही सीट पर जाकर बैठ गए थे। गौर हो कि मोदी ने वर्ष 1979 में डीयू से ही बीए की डिग्री ले रखी है। विश्वविद्यालय भी अपने पूर्व छात्र और देश के प्रधानमंत्री के हाथों से छात्रों को डिग्री देकर एक यादगार तोहफा देना चाहता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें