फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: रेगुलर के बाद एसओएल तैयार, यूजीसी की हरी झंडी का इंतजार

Thu, 23 Jun 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में रेगुलर कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया तो संपन्न हो गई है लेकिन अब तक एसओएल की आवेदन प्रक्रिया शुरू भी नहीं हो सकी है। एसओएल प्रशासन के पास भी इस बात का जवाब नहीं है। प्रशासन स्वयं ही मान कर चल रहा है कि अगले सप्ताह से संभवत: दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाए। इस वजह से एसओएल का कैलेंडर भी लेट होता जा रहा है।
विज्ञापन


स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में रेगुलर कॉलेज से ज्यादा छात्र स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेते हैं। बीते साल ही लगभग एक लाख 40 हजार से अधिक छात्रों ने दाखिला लिया था। कम अंक वालों व किसी कॉलेज में दाखिला न मिलने वाले छात्रों के पास एसओएल में दाखिले का ही अंतिम विकल्प होता है।

ऐसे में छात्रों को एसओएल में दाखिला प्रक्रिया का इंतजार है। एसओएल प्रशासन की ओर से 7 जून को डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड को प्रेजेंटेशन और औपचारिकताओं को पूरा करने के बावजूद यूजीसी से दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के लिए हरी झंडी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


एसओएल के अधिकारियों का कहना है कि, यदि दाखिला प्रक्रिया में देरी होगी तो तो निश्चित ही कक्षाएं भी देर से शुरू होंगी। साथ ही परीक्षा का शेड्यूल भी गड़बड़ा जाएगा और फिर रिजल्ट में भी देरी हो सकती है। रेगुलर के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बाद एसओएल के दाखिलों को लेकर सवाल भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें